Big Breaking:-ज्वालापुर में अंडरपास के किनारे खड़ी कार में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा तफरी

अंडरपास के समीप एक वाहन का गैराज बना हुआ है। बुधवार की दोपहर यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई।  

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा चौक अंडरपास के पास किनारे खड़ी एक कार में भीषण आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक, अंडरपास के समीप एक वाहन का गैराज बना हुआ है। बुधवार की दोपहर यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

आग की लपटें काफी ऊपर तक उठने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। चेतककर्मी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया,

लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। एफएसओ बीरबल सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें