Department

Big Breaking:-बनभूलपुरा दंगा: तीन और आरोपितों को जमानत, मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक जेल में बंद

नैनीताल हाई कोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा दंगा मामले में तीन और आरोपितों, शहनवाज, शकील अहमद और असलम को जमानत दे दी है।

नैनीताल। हाई कोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा दंगा मामले में जेल में बंद तीन आरोपितों की जमानत मंजूर कर ली। अब तक हाई कोर्ट से बनभूलपुरा दंगा मामले में 85 से अधिक आरोपितों की जमानत मंजूर हो चुकी है जबकि मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक को जमानत नहीं मिली है।

बुधवार को वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ में दंगा मामले में आरोपित शहनवाज, शकील अहमद व असलम की ओर से दायर अलग-अलग जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की।

आरोपितों के अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि पुलिस ने उन्हें झूठा फंसाया है, उन्हें घर से उठाकर ले गई, उन पर दंगा भड़काने का निराधार आरोप लगाया गया, जबकि उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उनके पास से कोई रिकवरी भी नहीं हुई है। मामले को सुनने के बाद खंडपीठ ने इन आरोपितों की जमानत मंजूर कर ली।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top