Department

Big Breaking:-गोरंग गांव की गौशाला में लगी भीषण आग, ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने पाया काबू, सारा सामान जला

गौशाला में अचानक आग लगने से भीतर रखा सामान और छत पर रखी चारा घास जलकर राख हो गया।

ज्योतिर्मठ में नगर क्षेत्र के गोरंग गांव में अचानक से एक गौशाला में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गौशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखी चारा घास जलकर राख हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने मोर्चा संभाला धधकती लपटों पर काबू पाकर आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top