Department

Big Breaking:-उत्तरकाशी में दो आवासीय भवन में लगी भीषण आग, SDRF व फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना

उत्तरकाशी जनपद के मोरी तहसील के सट्टा गांव में सोमवार शाम दो आवासीय भवनों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मोरी से एसडीआरएफ, पुलिस, फायर और राजस्व की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।

सट्टा गांव में दूरसंचार सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों ने मुश्किल से पुलिस को सूचित किया। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पुरोला (उत्तरकाशी): उत्तरकाशी जनपद के सीमांत मोरी तहसील के ग्राम सट्टा में सोमवार शाम अचानक दो आवासीय भवनों में आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मोरी से एसडीआरएफ, पुलिस, फायर और राजस्व की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत ने बताया कि अग्निकांड की घटना सोमवार शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। सट्टा गांव में दूर संचार की कोई व्यवस्था नहीं है। किसी तरह ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना पर मोरी से एसडीआरएफ, पुलिस, फायर व राजस्व की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top