Department

Big Breaking:-रुद्रपुर में जमीन के विवाद में फायरिंग, बिहार के मजदूर की हुई मौत

रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई, जिसमें बिहार के एक मजदूर कार्तिक पोतदार की मौत हो गई। मजदूर खेत में काम कर रहा था तभी उसे गोली लगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से कारतूस बरामद किए। एसएसपी ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

रुद्रपुर: फाजलपुर महरौला में जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक बिहार निवासी मजदूर की मौत हो गई। घटना के समय मजदूर खेत में काम कर रहा था।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से सात-आठ खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी कश्मीर सिंह और बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह के बीच घर के पास ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

रविवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास, सिमरनजीत सिंह ने तीनपानी स्थित लेबर अड्डे से मजदूरों को ट्रैक्टर ट्राली पर लाकर खेत में पिलर लगाने ले गया। इस दौरान जब वह मटर के खेत जोतने लगा तो पास में ही रहने वाले कश्मीर सिंह पक्ष आ गया।

उन्होंने खेत जोतने का विरोध किया, लेकिन वह नहीं माने। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया और एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक चली फायरिंग में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई राउंड फायरिंग की।

इस दौरान विरंची थाना मानपुर, जिला पश्चिम चंपारण बिहार निवासी 32 वर्षीय कार्तिक पोतदार पुत्र मानिक पोतदार को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और किसी ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर सीओ सिटी प्रशांत कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई नवीन बुधानी, अनिल जोशी और रम्पुरा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों पक्ष फरार हो चुके थे।

पुलिस ने कार्तिक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए पुलिस अधिकारियों को आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जमीन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। इसमें एक की मौत हुई है। फरार आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस और एसओजी की तीन टीमें गठित की गई हैं।

कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के स्वजन से संपर्क कर घटना की सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।


– मणिकांत मिश्रा, एसएसपी ऊधम सिंह नगर

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top