उत्तराखण्ड

Big Breaking:-ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को निबटाने गए पिता पुत्र पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को निबटाने गए पिता पुत्र पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिस कारण गोली लगने से पुत्र घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवक पिस्टल से लगातार फायरिंग करता नजर आ रहा है। फायरिंग की यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रहीं है, जब खेड़ा में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी।



शोर शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाले हारून और इमरान झगड़ा खत्म करने के लिए बीच बचाव करने लगे जिस कारण एक पक्ष भड़क गया और उन्होंने हारून और इमरान पर फायर कर दिया।

जिससे एक गोली इमरान के हाथ में लगी। घायल इमरान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फायरिंग की वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top