क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून में हाईवे पर हुड़दंग, थार चालक ने मेडिकल छात्रों और बस ड्राइवर को कुचलने का किया प्रयास

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर एक थार चालक ने हिमालयन इंस्टीट्यूट के मेडिकल छात्रों और बस चालक को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने अज्ञात थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर रायवाला के समीप मोतीचूर में एक बिगड़ैल थार चालक के हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट के मेडिकल छात्रों व उनके वाहन चालक पर थार से टक्कर मारते हुए कुचलने का प्रयास किया। इंस्टीट्यूट कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात थार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली रायवाला के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय रावत ने बताया कि घटना के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम के मुताबिक गुरुवार शाम को हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट के मेडिकल छात्रों को हरिद्वार लेकर जा रही इंस्टीट्यूट की बस को एक थार बार-बार ओवरटेक कर रही थी

जिसके बाद बस चालक गुरुमुख सिंह ने मोतीचूर फ्लाईओवर पर थार को रुकवा दिया। बस चालक ने थार चालक को बार-बार ओवरटेक करने के बारे में पूछा और उसकी हरकतों पर आपत्ति जताई तो थार चालक हैकड़ी दिखाने लगा। इस बीच बस से मेडिकल के कुछ छात्र भी बस से उतरकर वहां आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी। वहीं, बस में बैठी एक छात्रा इस घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी।

इस बीच अचानक थार चालक ने थार वहां खड़े लोगों को तरफ दौड़ा दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। वहां खड़े छात्रों ने किसी तरह खुद को संभाला और सुरक्षित किया। जबकि घटना में बस चालक गुरुमुख सिंह घायल हो गए। जिसके बाद उसको अस्पताल पहुंचाया गया।

छात्रा की ओर से बनाई गई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की थार चालक ने बस के चालक को कुचलने का प्रयास किया। मामले में कनखल हरिद्वार निवासी अस्पताल कर्मचारी प्राची शर्मा ने थार चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top