Department

Big Breaking:-बदरीनाथ धाम से लौट रही तेज रफ्तार कार हुई अनियंत्रित, सड़क किनारे खड़े वाहनों से हुई जबरदस्त टक्कर

बदरीनाथ धाम से लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार की सड़क किनारे खड़े वाहनों से जबरदस्त टक्कर हुई। 

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे बिल्डिंग के समीप एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। बदरीनाथ धाम से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कारों से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी कार हवा में उछलकर नीचे जा गिरी, जबकि पास ही खड़ी एक बोलेरो भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित कार मालिक राज गलथवाण ने बताया कि इस दुर्घटना में सवार पांच यात्रियों को चोटें आई हैं।

सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में चल रहा है। गनीमत रही कि सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top