Department

Big Breaking:-उत्तर प्रदेश के बस्ती से मसूरी घूमने आया था पर्यटक, होटल में तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

उत्तरप्रदेश से मुर्तजा हुसैनअपने दोस्त के साथ मसूरी घूमने आए थे। इस दाैरान मुर्तजा हुसैन का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया और उनकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले से मसूरी घूमने आए एक पर्यटक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सूचना दी है।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उत्तरप्रदेश के जगदीशपुर पोस्ट ऑफिस भदावल थाना हरैया जिला बस्ती निवासी मुर्तजा हुसैन (45) पुत्र अली राजा अपने दोस्त के साथ मसूरी घूमने आए थे।

दोनों लाइब्रेरी क्षेत्र स्थित एक होटल में रुके थे। इस दाैरान मुर्तजा हुसैन का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। दोस्त मनीष कुमार उन्हें उप जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने मृत करार दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव मुर्तजा के बहनोई को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top