उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड का ऐसा गांव, जहां नशे के खिलाफ सड़क पर उतरती हैं महिलाएं… लाठी-डंडों संग रातभर पहरेदारी का काम

देहरादून के राजपुर स्थित थानी गांव में महिलाएं नशे के कारोबार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई हैं। वे लाठी-डंडों के साथ रात में पहरा दे रही हैं, क्योंकि पुलिस गश्त को अपर्याप्त मानती हैं और बच्चों पर बुरे असर की चिंता है।

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र स्थित थानी गांव में नशे के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। पुराने मसूरी रोड के समीप स्थित थानी गांव की सपेरा बस्ती में महिलाएं देर रात लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतरकर नशे के खिलाफ पहरा दे रही है। पिछले दो दिन से महिलाए लगातार पहरा दे रही है।

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशे का कारोबार चल रहा है, जिसके कारण महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात करीब 12 से 1 बजे तक क्षेत्र में महिलाएं निगरानी कर रही है।

देर रात नशे की हालत में घूमते हैं लोग 

महिलाओं का कहना है कि देर रात नशे की हालत में लोग क्षेत्र में घूमते हैं और कई बार घरों तक पहुंचकर गांजा और भांग की मांग करते हैं। इससे महिलाओं को अकेले आने-जाने में परेशानी होती है और बच्चों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ने की चिंता बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से कभी-कभी गश्त की जाती है, लेकिन इससे नशे के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पाया है। इसी वजह से अब उन्होंने खुद रात में निगरानी शुरू करने का फैसला किया है।

शाम होते ही निकल पड़ती है महिलाएं

थानी गांव में शाम पांच बजते ही महिलाओं का समूह निकल पड़ता है। अलग-अलग शिफ्टों में महिलाए गांव में पहरा देती है। गांव में आने वाले संदिग्धों पर भी महिलाए नजर रखती है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top