क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से महिला की मौत, देहरादून में हुआ हादसा

तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से महिला की मौत, देहरादून में हुआ हादसा

देहरादून,
शहर में शनिवार देर शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान एक बड़ा हादसा भी हो गया।

शिमला बाईपास निवासी एक 63 वर्षीय महिला की तेज आंधी के चलते लिप्टिस का पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।


मृतका की पहचान रेखा (63 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शाम को तहसील की पार्किंग की ओर से सब्जी लेकर लौट रही थीं, तभी तेज आंधी में अचानक एक लिप्टिस का पेड़ उखड़कर उनके ऊपर गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में महिला को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति भारतीय सेना में तैनात हैं।


फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top