Nainital

Big Breaking:-नैनीताल में चूरन खरीद रही थी दिल्ली की महिला पर्यटक, iphone ले उड़ा चोर; घटना सीसीटीवी में कैद

नैनीताल के मल्लीताल चाट पार्क में दिल्ली की एक महिला पर्यटक का आइफोन चोरी हो गया। कृतिका नामक यह पर्यटक नयना देवी मंदिर के पास चूरन खरीद रही थी, तभी चोरों ने उसका फोन उड़ा लिया।

सीसीटीवी फुटेज में चोर की पहचान होने के बावजूद 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर त्योहारों पर भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद।

नैनीताल: शहर के मल्लीताल चाट पार्क क्षेत्र में फड़ से चूरन खरीद रही दिल्ली की महिला पर्यटक को चोर चूना लगा गए। मंदिर के सामने चूरन के फड़ पर खड़ी पर्यटक का चोरों ने आईफोन उड़ा लिया।

महिला ने कोतवाली में शिकायत कर फोन तलाशने की गुहार लगाई है। सीसीटीवी में फोन चुराते हुए एक युवक के पहचान के बाद भी उसकी धरपकड़ न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी कृतिका स्वजनों के साथ घूमने के लिए नैनीताल आई थी। शुक्रवार देर शाम पूरे परिवार ने नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर से बाहर आकर सभी गेट के समीप ही लगे फड़ पर चूरन खरीदने लगे। इस दौरान चोरों ने उसका आईफोन उड़ा लिया।

फड़ से निकलने के बाद उसने मोबाइल गायब मिला तो तत्काल वह स्वजनों के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने मंदिर गेट पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक महिला के बगल में आकर फोन निकालते हुए रिकार्ड भी हुआ है। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि सीसीटीवी में कैद हुए युवक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

भारी भरकम पुलिस फोर्स की तैनाती पर सवाल

शहर में क्रिसमस से नववर्ष तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर की सड़कों के साथ ही सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनात तो की गई है, लेकिन पुलिस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर व टप्पेबाजों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

सीसीटीवी में चोरी हो अंजाम देते हुए एक युवक के कैद होने के 24 घंटे बाद भी उसकी तलाश नहीं हो पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top