Department

Big Breaking:-नव वर्ष के जश्न के लिए भीमताल पर्यटकों से हुआ गुलजार, रोशनी से जगमगाई झीलें; ट्रैफिक ने बढ़ाई चुनौती

नए साल के जश्न के लिए भीमताल पर्यटकों से गुलजार है। नगर पालिका और कुमाऊं पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल को आकर्षक लाइटों से सजाया है, जिससे झीलें जगमगा रही हैं।

हालांकि, दिल्ली और यूपी से आए पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण मुख्य सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। पुलिस यातायात नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

भीमताल: नए साल के जश्न के लिए सरोवर नगरी भीमताल पर्यटकों से गुलजार हो गई है। जिसको लेकर नगर पालिका भीमताल और कुमाऊं पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने नगर की साज-सज्जा शुरू कर दी है।

भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल में नगर पालिका और कुमाऊं पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने आकर्षक लाइटे लगाई है। पर्यटक इन तालों के किनारे रोशनी का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन मुख्य सड़कों और झीलों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का तांता लगा हुआ है।

नए साल के स्वागत के लिए दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों से आए पर्यटकों के कारण भीमताल मुख्य मार्ग और तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस जाम को नियंत्रित करने के लिए मुस्तैद है, लेकिन भारी संख्या में वाहनों के कारण पर्यटकों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है।

लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा और ईओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रयास पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए किया गया है। जिसका पर्यटक लुत्फ उठा रहे है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top