उत्तराखण्ड

Big Breaking:-ओंगी गांव के जंगल में घास लेने गई महिला भालू से बचने के लिए दौड़ी, पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान विनीता पहाड़ी से गिर गई।

भटवाड़ी विकासखंड के ओंगी गांव के जंगल में घास लेने गई महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। इसी दौरान भालू से बचने के लिए महिला भागी तो वह पहाड़ी से गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव काे गांव पहुंचाया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव और पूरे क्षेत्र में लंबे समय से भालू की दहशत बनी हुई है।

ओंगी के प्रधान सतीश रावत ने बताया कि बीते रविवार देर शाम को गांव की विनीता राणा (37) पत्नी सतेंद्र राणा गांव के पास जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया।

हमले से बचने के दौरान विनीता पहाड़ी से गिर गई। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव का गांव पहुंचाकर राजस्व उपनिरीक्षक और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

वहीं सोमवार को मृतका का पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। प्रधान सतीश रावत ने बताया कि गांव और क्षेत्र में लंबे समय से भालू का खतरा बना है।

पूरे क्षेत्र के कई गांव में भालू ग्रामीणों के घरों के नजदीक तक पहुंच रहा है। वहीं इस संबंध में करीब 15 से 20 दिन पहले डीएफओ को भी लिखित दिया गया कि गांव के आसपास भालू को पकड़ने के लिए गश्त बढ़ाई जाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेंज अधिकारी बाड़ाहाट मुकेश रतूड़ी ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि मौत भालू के हमले से बचने के कारण हुई है। वहीं भालू को रोकने के लिए लगातार गश्त जारी है और पटाखे जलाकर भगाने का प्रयास जारी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top