Department

Big Breaking:-केदारनाथ धाम में जमी करीब पांच फीट बर्फ, तापमान -16 डिग्री, जवानों ने ऐसे साफ किया रास्ता

केदारनाथ धाम में बीते दो दिनों से बर्फबारी जारी थी। आज सुबह मौसम खुलने पर जवानों ने धाम में बर्फ हटाने का काम किया।

बाबा केदार की नगरी में शीतकाल के दौरान प्रकृति की कठिन चुनौतियों के बीच उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान धाम की कड़ी सुरक्षा में लगे हुए हैं।

जहां धाम में तापमान-16 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, इन कठिन परिस्थितियों में भी आईटीबीपी और पुलिस के जवान अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। 

मंगलवार को जारी बर्फबारी के बाद बुधवार को जब मौसम खुला और बर्फबारी बंद हुई तो जवानों ने पांच फीट ऊंची बर्फ को हटाकर बाधित संपर्क मार्गों को खोला। इसके साथ ही जवान अपने बैरक के आसपास भी बर्फ हटाकर उसे साफ कर रहे हैं।

केदारनाथ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कम ऑक्सीजन के बावजूद, जवानों का मनोबल ऊंचा बना हुआ है। फिलहाल केदारनाथ धाम में पुलिस के चार और आईटीबीपी के 30 जवान मौजूद हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top