Department

Big Breaking:-देहरादून में बंजारावाला से राजपुर तक चलेगी एसी ई-बस सेवा, रूट सर्वे पूरा

देहरादून में बंजारावाला से राजपुर तक स्मार्ट सिटी की एसी ई-बस सेवा शुरू करने की पहल हुई है। शनिवार को प्रस्तावित मार्ग का विस्तृत सर्वे किया गया, जिसमें दूधली, कारगी चौक, लालपुल और घंटाघर जैसे क्षेत्र शामिल थे।

देहरादून। देहरादून के पश्चिमी क्षेत्र से राजपुर रोड तक सार्वजनिक परिवहन को सुलभ बनाने की दिशा में नई पहल शुरू हो गई है।

बंजारावाला से राजपुर तक प्रस्तावित स्मार्ट सिटी की एसी ई-बस सेवा के लिए शनिवार को दूधली, बंजारावाला, कारगी चौक, लालपुल, घंटाघर और राजपुर मार्ग पर विस्तृत रूट सर्वे किया गया। इस सेवा के शुरू होने से शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों को सीधी और सुविधाजनक बस सेवा मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित रूट में कारगी चौक, इंद्रेश अस्पताल, लालपुल, घंटाघर और राजपुर जैसे प्रमुख बिंदु शामिल हैं। इससे दैनिक यात्रियों के साथ-साथ अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों व वरिष्ठ नागरिकों को विशेष राहत मिलेगी। अभी इन क्षेत्रों से सीधे राजपुर तक जाने के लिए यात्रियों को कई बार वाहन बदलने पड़ते हैं।

उठाई थी नियमित बस सेवा की मांग

वरिष्ठ नागरिक संगठन ने लंबे समय से इस मार्ग पर आरामदायक और नियमित बस सेवा की मांग उठाई थी। संगठन का कहना है कि एसी ई-बस सेवा शुरू होने से बुजुर्गों को विशेष सुविधा मिलेगी, क्योंकि उन्हें अस्पताल, बाजार और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में आसानी होगी।

रूट सर्वे के दौरान मार्ग की चौड़ाई, स्टापेज, यातायात दबाव और बस संचालन की व्यवहारिकता का आकलन किया गया। रिपोर्ट अब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में रखी जाएगी।

स्वीकृति मिलने के बाद इस मार्ग पर नियमित ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। वरिष्ठ नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने इसे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि यह सेवा शुरू होने पर बंजारावाला और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top