अल्मोड़ा के कुंज किमौला मार्ग पर बुधवार देर रात एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।
अल्मोड़ा। कुंज किमौला मार्ग पर बुधवार देर रात्रि दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
वाहन में चालक समेत एक महिला यात्री व उसकी पुत्री सवार थी। तीनों ग्राम हरड़ा निवासी हैं।
मृतकों के नाम
- चालक हयात सिंह गैड़ा उर्फ सूरज, पुत्र स्व. शेर सिंह निवासी ग्राम न्योली हरड़ा, उम्र 28
- बसंती गैड़ा पत्नी हिम्मत सिंह गैड़ा, निवासी ग्राम हरडा, उम्र 48
- अंजली गैड़ा पुत्री हिम्मत सिंह गैड़ा, निवासी उपरोक्त, उम्र 15



