Rishikesh

Big Breaking:-ऋषिकेश के नीलकंठ में डोरमेट्री के लिए अभी और करना होगा इंतजार, बजट का रोड़ा

कुंभ मेला बजट में नीलकंठ धाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तावित डोरमेट्री निर्माण को द्वितीय प्राथमिकता में रखा गया है। इस कारण चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

ऋषिकेश। कुंभ मेला बजट में नीलकंठ धाम में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से डोरमेट्री बनाने का प्रस्ताव द्वितीय प्राथमिकता में रखा गया है। विभाग को अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुंभ मेला बजट में नीलकंठ धाम में डोरमेट्री निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। कुंभ मेला बजट में स्वास्थ्य विभाग की जो पहली प्राथमिकताएं थीं, उनको पूरा किया गया है।

इन प्राथमिकताओं में कुंभ मेला बजट से स्वास्थ्य विभाग पौड़ी को यमकेश्वर ब्लाक के नीलकंठ धाम में चार बेड का अस्थायी अस्पताल, स्वर्गाश्रम ट्रस्ट गद्दी में 10 बेड का अस्थायी अस्पताल के अलावा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणझूला में एक ड्रग्स स्टोर बनाने की स्वीकृति मिली है।

दूसरी प्राथमिकता में रखा

डोरमेट्री को अभी दूसरी प्राथमिकता में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नीलकंठ धाम में कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों के लिए डोरमेट्री का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में छह कमरे, एक हाल, रसोईघर, शौचालय समेत अन्य निर्माण शामिल थे।

विभाग का कहना था कि कुंभ मेले के दौरान नीलकंठ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के ठहरने के लिए स्थायी व्यवस्था जरूरी है। डोरमेट्री बनने से उन्हें रहने और भोजन की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी।

कुंभ मेला बजट के प्रथम चरण में अस्थायी अस्पताल और ड्रग स्टोर जैसे जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। बजट की उपलब्धता के अनुसार द्वितीय चरण में डोरमेट्री के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। फिलहाल विभाग को इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा। – डा. राजीव कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी यमकेश्वर

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top