उत्तराखण्ड

Big Breaking:-आज उत्तराखंड के खटीमा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खटीमा के अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

खटीमा । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव गुरुवार को खटीमा पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। ग्राम अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन इंटर कालेज में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य व भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर 12:55 बजे लोहियाहेड हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से वे कार से ग्राम अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन इंटर कालेज पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस दौरान जिपं अध्यक्ष मौर्य ने दर्जा राज्यमंत्री किशन सिंह किन्ना, मोहनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया, टीवीएस अध्यक्ष गोपाल बोरा, हिमांशु बिष्ट, अमित पांडे, जीवन धामी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजन को भव्य बनाने को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष मौर्य ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव खटीमा के अशोक फार्म पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही वह आमजन को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top