Department

Big Breaking:-पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में हादसा, कार खाई में गिरी; दो की मौत

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में बोयल गांव के पास एक स्विफ्ट कार लगभग एक किमी गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में बोयल निवासी शिवनाथ (65) और भोपाल सिंह (35) की मौत हो गई।

शिवनाथ ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा, जबकि चालक भोपाल सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी की है।

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम बोयल  जनपद पिथौरागढ़ में एक स्विफ्ट कार संख्या  यूके-05 टीए-5117 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग एक किमी नीचे खाई में नीचे में गिर गयी।

सूचना पर प्रभारी निरिक्षक कैलाश जोशी व एसआई नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से कार में सवार शिवनाथ पुत्र प्रेम नाथ उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी बोयल को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाते समय शिव नाथ पुत्र  प्रेमनाथ की मौत हो गई तथा  चालक भोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम बोयल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों निवासी बोयल के निवासी हैं। उक्त दुर्घटना में  वाहन के परखच्चे  उड़ गए।

पुलिस द्वारा पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। दोनों लोग स्थानीय  चौपाता कस्बे से अपने घर बोयल की ओर जा रहे थे। घर पहुंचने से पूर्व ही दुर्घटना घट गई। भूपाल सिंह का एक पुत्र है उम्र लगभग 6 वर्ष। शिवनाथ के दो पुत्र व  दो पुत्रियां हैं। सभी विवाहित हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top