Department

Big Breaking:-मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: कोल्हुखेत के पास खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, घायल बेटा पहाड़ी पर अटका

पिता-पुत्र काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान दोनों बाइक समेत खाई में जा गिरे।

मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास सुबह बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल होकर पहाड़ी पर अटक गया। 

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब दस बजे की है। दो युवक देहरादून से पेंट पुताई के काम के लिए मसूरी जा रहे थे।

इस दौरान उनकी बाइक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा खाई में बाइक(बजाज प्लैटिना UK07AB7926) खाई में गिरी हुई थी। 

एक घायल पहाड़ी पर फंसा हुआ था और दूसरे की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को निकालकर अस्पताल भेजा। 

मृतक की पहचान असवाक अहमद(40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। घायल फैजान अहमद(14 ) पुत्र असवाक अहमद का इलाज चल रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top