Department

Big Breaking:-हरिद्वार में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, CJM कोर्ट में पकड़ा गया था; हार्ट अटैक की आशंका

हरिद्वार में पुलिस हिरासत के दौरान एक आरोपी नरेश की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

हरिद्वार। अदालत की सुरक्षा और पुलिस हिरासत के बीच मंगलवार को एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

घटना के अनुसार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में कुछ आरोपियों की जमानत के लिए चार व्यक्ति पहुंचे थे। न्यायालय को संदेह होने पर जब उनकी जांच कराई गई, तो खुलासा हुआ कि चारों ‘पेशेवर जमानती’ हैं और लंबे समय से फर्जी तरीके से जमानत दिलाने का काम कर रहे थे।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इलाज के दौरान बंदी की मौत

इसी दौरान, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक, नरेश (निवासी हरिद्वार) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक लग रहा- पुलिस

पुलिस के आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी ली है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top