Department

Big Breaking:-एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने उत्तरकाशी में की श्री गंगोत्री धाम की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा

▪️ एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने उत्तरकाशी में की श्री गंगोत्री धाम की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा
▪️ यात्रा मार्ग पर अभेद्य सुरक्षा, ड्रोन व CCTV से निगरानी
▪️ हेल्पलाइन और रियल टाइम अपडेट से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

चारधाम यात्रा-2026 को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड- डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा 15 एवं 16 अप्रैल को उत्तरकाशी जनपद का दौरा कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा तथा गंगोत्री धाम एवं यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

आज पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में आयोजित प्रेस-वार्ता में उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल, 2026 को श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ होगी। यात्रियों की सुरक्षित व सुगम यात्रा उत्तराखण्ड पुलिस एवं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं।

भीड़ एवं यातायात प्रबंधन के तहत यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। भारी वाहनों के आवागमन को दिन में प्रतिबंधित रखते हुए पार्किंग एवं होल्डिंग प्वाइंट्स पर क्षमता के अनुरूप वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन की योजना लागू की गई है।

यात्रा मार्ग के संकरे मार्गों (नैरो पैच), ब्लैक स्पॉट एवं बॉटलनेक क्षेत्रों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है तथा अतिरिक्त पुलिस बल एवं एसडीआरएफ टीमों की तैनाती की गई है। सुचारु यातायात संचालन हेतु मोटरसाइकिल, इंटरसेप्टर, हाईवे पेट्रोल यूनिट एवं क्रेन सहित आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु यात्रा मार्ग एवं धामों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, DFMD एवं HHMD लगाए गए हैं। साथ ही एटीएस, बीडीएस एवं सीएपीएफ के जवानों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 7455939993 एवं 9411112976 जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से यात्रा, मौसम एवं मार्गों की स्थिति की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

यात्रा, मौसम तथा मार्गों की ‘रियल-टाइम’ स्थिति की अद्यतन जानकारी उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टिर रखी जा रही है। भ्रामक खबरें प्रसारित करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात रहने वाले पुलिस बल की सुविधाओं और आवासीय व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण यात्रा मार्गों पर सुचारु पुलिसिंग और जवानों के ठहराव के लिए विभिन्न थाना, चौकी एवं फैब्रिकेटेड बैरक स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top