Big Breaking:-यात्रा की 24×7 मॉनिटरिंग के लिए सरदार पटेल भवन में एक अत्याधुनिक ‘चारधाम कंट्रोल रूम’ स्थापित किया गया है।

चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु गढ़वाल पुलिस की तैयारियों के संबंध में

पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा आगामी चारधाम यात्रा-2026 की सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आईजी गढ़वाल ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा को पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

यात्रा की 24×7 मॉनिटरिंग के लिए सरदार पटेल भवन में एक अत्याधुनिक ‘चारधाम कंट्रोल रूम’ स्थापित किया गया है।

सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में जनपद पुलिस के साथ-साथ PAC, होमगार्ड और PRD के जवानों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त SDRF, ATS, BDS व जल पुलिस की टीमों की भी तैनाती की गई है।

चारों धामों में और यात्रा मार्गों पर CCTV कैमरे स्थापित किए गए हैं। और भीड़ नियंत्रण एवं निगरानी हेतु ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पार्किंग स्थल व हॉल्टिंग पॉइंट बनाए गए हैं जहाँ यात्रियों के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है।

यातायात सुचारू रखने हेतु मार्गों पर बॉटल नेक, ब्लैक स्पॉट और लैंडस्लाइड जोन चिन्हित कर वहां विशेष प्रबंध किए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए कुल ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र (हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी) संचालित किए जा रहे हैं।

आईजी गढ़वाल ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही हेली सेवा की बुकिंग और पंजीकरण कराएं। सोशल मीडिया सेल के माध्यम से यात्रियों को मौसम, आपदा और मार्ग की स्थिति के बारे में रियल-टाइम अपडेट दिए जाएंगे।

पुलिस महानिरीक्षक ने विश्वास दिलाया कि गढ़वाल पुलिस देश-विदेश से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें