Department

Big Breaking:-स्मार्ट मीटर लगवाने के बाद खपत पर रख सकेंगे काबू, मोबाइल पर आएगी रियल-टाइम अपडेट

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

देहरादून। बिजली उपभोक्ताओं को आधुनिक, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। राज्य सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने के लिए इस परियोजना को प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केंद्र सहायतित आरडीएसएस योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य गति पकड़ रहा है।

इस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को रियल-टाइम बिजली खपत की जानकारी मोबाइल एप पर उपलब्ध होगी, जिससे वे अपने उपयोग पर बेहतर नियंत्रण रख सकेंगे। साथ ही पारदर्शी बिलिंग, आनलाइन भुगतान और शिकायतों के त्वरित निवारण जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

इसके अलावा, विद्युत वितरण प्रणाली को मजबूत करने और लाइन लास कम करने के कार्यों को भी तेज किया जा रहा है। भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य में पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार की जा रही है। यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे भ्रांतियों से दूर रहकर इस आधुनिक तकनीक का लाभ उठाएं।

उपभोक्ता जागरूक को व्यापक अभियान

उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि वे स्मार्ट मीटरिंग के लाभों को समझ सकें और इससे जुड़ें। साथ ही आइटी सिस्टम के एकीकरण, डेटा सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया जा रहा है। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम, प्रबंध निदेशक जीएस बुदियाल, मुख्य अभियंता जसवंत सिंह मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top