Department

Big Breaking:-घूमेटीधार के पास खड़ी कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट बना कारण

चालक गंगोत्री-यमुनोत्री से यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था, लेकिन घनसाली में वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। उसने घूमेटीधार के पास खड़ी कर दी और यात्रियों को दूसरी गाड़ी से भेज दिया। इसी दौरान कार में आग लग गई।

टिहरी में घूमेटीधार के पास एक वाहन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, चालक खुर्शीद (निवासी मंगलौर, हरिद्वार) गंगोत्री-यमुनोत्री से यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था, लेकिन घनसाली में वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद यात्रियों को दूसरी गाड़ी से भेज दिया गया और वाहन को ठीक कराने के लिए चंबा ले जाया जा रहा था।

घूमेटीधार के पास पिकअप चालक के वाहन ले जाने से मना करने पर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी गई। इसी दौरान करीब 2:15 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन में आग लग गई।

चालक उस समय वाहन से बाहर था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top