Department

Big Breaking:-असम के बरपाथार स्थित चाय बागानों का निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

असम के बरपाथार स्थित चाय बागानों का निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 07 मई। वीरवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम भ्रमण के दौरान असम के बरपाथार स्थित चाय बागानों का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने चाय बागानों का दौरा कर वहां की उत्पादन क्षमता, प्रसंस्करण प्रणाली तथा विपणन व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय चाय उत्पादकों, निर्यातकों एवं विशेषज्ञों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने, गुणवत्ता सुधारने तथा विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने के संबंध में सुझाव प्राप्त किए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चाय उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की जलवायु उच्च गुणवत्ता वाली चाय के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि असम के चाय उद्योग के अनुभवों और आधुनिक तकनीकों का अध्ययन कर उत्तराखण्ड में भी चाय उत्पादन को नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि आधारित स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड की चाय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान दिलाने के लिए प्रभावी विपणन रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे स्थानीय किसानों को अधिक लाभ मिल सके।

इस अवसर सल्ट विधायक महेश जीना, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, कृषि सचिव डा0 एसएन पांडेय, चाय निदेशक महेन्द्र पाल, पूजा सुतोदिया, भूपेन डेका, नवीन पांडे सहित अन्य चाय उत्पादक लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top