Nainital

Big Breaking:-अल्मोड़ा: सराईखेत सड़क पर पलटी कार, तीन घायल

अल्मोड़ा के देघाट क्षेत्र में सराईखेत सड़क पर देर रात एक कार पलट गई, जिसमें सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। चीड़ के पेड़ से टकराने के कारण बड़ा हादसा टल गया और पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

अल्मोड़ा। देघाट क्षेत्र में गुरुवार देर रात सराईखेत सड़क पर ग्राम बसई के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कार सड़क पर पलटने के बाद एक चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

वैगनआर संख्या यूके-07डीपी-9016 से चालक नरेंद्र नेगी, सुमित काला निवासी कोटद्वार और विवेक रावत निवासी प्रेमनगर सराईखेत से जा रहे थे। इस बीच देर रात्रि बसई के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया।

इससे कार सड़क पर पलट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सकुशल कार से निकाला। हादसे में तीनों को मामूली चोट पहुंची है।

यहां उप निरीक्षक गंगाराम सिंह गोला, हेड कांस्टेबल सतनाम चंद, कांस्टेबल उपेंद्र यादव, कांस्टेबल जगदीश सिंह ज्याला और कांस्टेबल अशोक बिष्ट शामिल रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top