Education

Big Breaking:-देहरादून के समरवैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में जांच के आदेश, डेढ़ महीने से टीचर कर रहा था गंदी हरकत

देहरादून के समरवैली स्कूल में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने एक महिला अधिकारी को जांच के लिए नियुक्त किया है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून। समरवैली स्कूल में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि जांच के लिए महिला अधिकारी को नियुक्त किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि छात्रा से छेड़छाड़ मामले को लेकर शुक्रवार को स्कूल में खूब हंगामा हुआ। छात्रा की मां ने स्कूल के भौतिक विज्ञान के शिक्षक पर करीब डेढ़ माह से बेटी को परेशान करने और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया।

मां के अनुसार, उन्होंने 15 अक्टूबर को प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर उनकी बेटी समेत 15 छात्राओं के हस्ताक्षर थे।  पर शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उल्टा उनकी बेटी पर दबाव बना मामला रफा दफा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई और स्कूल प्रबंधन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top