Education

Big Breaking:-समर वैली स्कूल यौन शोषण मामला: आरोपी शिक्षक व सहयोगियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

सेवा मे, सम्पादक/ब्यूरो चीफ महोदय, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं पोर्टल न्यूज, देहरादून (उत्तराखंड)

समर वैली स्कूल के आरोपी शिक्षक व उसके सहयोगियों पर पॉक्सो एक्ट मे हो कार्यवाही :

एनएपीएसआर

देहरादून : – देहरादून के डालनवाला स्थित

समर वैली स्कूल के आरोपी शिक्षक उसका साथ देने वाली प्रिंसिपल, शिक्षिकाओं व छात्रा के साथ अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर उसे धमकाने वाले स्कूल संचालक अशोक वासु पर पॉक्सो एक्ट एवं सम्बंधित धाराओं मे नियमानुसार कार्यवाही हो ।

नैशनल एसोसिएशन फॉर पेटेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने समर वैली स्कूल में छात्राओं के साथ हुए यौन शोषण के सम्बंध मे उत्तराखंड राज्य बाल आयोग, उत्तराखंड महिला आयोग, एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करी है आरिफ खान ने पत्र के माध्यम से मांग करी है कि आपके संज्ञान में लाना है जैसा कि कल से मीडिया व शोशल मीडिया पर के माध्यम देहरादून के एक नामी स्कूल समर वैली फिजिक्स के शिक्षक द्वारा कक्षा 11वीं की एक छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश

मीडिया व शोशल मीडिया पर के माध्यम से देहरादून के एक नामी स्कूल समर वैली के फिजिक्स के शिक्षक द्वारा कक्षा 11वीं की एक छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश मे आया है जिसमे पीड़ित लड़की व उसकी माता ने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए सार्वजनिक तौर पर डालनवाला स्थित समर वैली स्कूल के फिजिक्स के शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

आरोप मे कहा गया है कि ना सिर्फ पीड़ित बालिका बल्कि अन्य बालिकाओं के साथ भी वो शिक्षक यौन उत्पीड़न करता आ रहा है जिसकी शिकायत जब स्कूल प्रिंसिपल से करी गयी तो स्कूल प्रिंसिपल व अन्य शिक्षिकाओं ने पीड़ित बालिका को चुप रहने की सलाह दी ये बात स्कूल संचालक अशोक वासु को पता लगी तो उन्होंने आरोपी शिक्षक को निकालने व उस पर कोई कानूनी कार्यवाही करने की बजाय पीड़ित बच्ची के साथ ही अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और यही नही पीड़ित बच्ची पर दबाव बनाने के लिए अपने रसूख का इस्तेमाल किया जिस से प्रतीत होता है कि समर वैली स्कूल द्वारा आरोपी शिक्षक व अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पीड़ित बच्ची को हर प्रकार से डराने धमकाने व मुँह बन्द रखने का प्रयास कर रहा है और आगे भविष्य मे भी उस बच्ची के साथ किसी अनहोनी से इन्कार नही किया जा सकत

क्योंकि समर वैली का ये कोई पहला कारनामा नही है पूर्व मे भी बाल आयोग द्वारा अनेको मामलों में समर वैली स्कूल को नोटिस दिए गए हैं और उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाने का प्रयास किया गया है किंतु अपनी ऊंची पहुंच और रसूख के कारण इस स्कूल पर विवादों मे होने के बावजूद भी आज तक कोई ठोस कार्यवाई नही हुई जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

आज भी यदि समर वैली स्कूल व इसके संचालक व आरोपी शिक्षक, उसको बचाने मे उसका साथ देकर पीड़ित बच्ची को मुंह बंद रखने के लिए दबाव बनाने वाली शिक्षिकाओं के विरुद्ध नियमानुसार ठोस कानूनी कार्यवाही नही की गई तो आगे भविष्य मे किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नही किया जा सकता ऐसी परिस्थितियों नेशनल एसोसिएशन फॉर पेटेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) आपसे अनुरोध करती है कि आप मीडिया व सोशल मीडिया का स्वतः संज्ञान लेते हुए व NAPSR के इस शिकायती पत्र के माध्यम से आरोपी शिक्षक, उसका साथ देकर उसे बचाने वाली प्रिंसिपल, शिक्षिका व पीड़ित बच्ची के साथ अपशब्द व अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले स्कूल संचालक अशोक वासु पर भी नियमानुसार पॉक्सो एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया जाए साथ ही स्कूल में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं से भी जानकारी ली जाए और एक जांच कमेटी का गठन किया जाए जो स्कूल की निष्पक्ष जांच करे और आगे भविष्य मे इस प्रकार की आपराधिक घटना किसी अन्य छात्र/छात्रा के साथ घटित ना हो। धन्यवाद

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top