Big Breaking:-आनंद महिंद्रा ने उत्तराखंड के फूलदेई पर्व पर किया खूबसूरत पोस्ट, मुख्यमंत्री धामी ने की सराहना

फूलदेई पर्व पर आनंद महिंद्रा ने उत्तराखंड के इस वसंत उत्सव को बेहद सुंदर शब्दों में वर्णित किया।

देहरादून। उत्तराखंड की परंपराओं और प्रकृति से जुड़े पर्व फूलदेई को लेकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की इंटरनेट पर व्यक्त की गई भावना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशंसा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिंद्रा ने फूलदेई पर्व की भावना को अत्यंत सुंदर शब्दों में अभिव्यक्त किया है। यह पर्व हमारी संस्कृति में प्रकृति के प्रति आस्था, सद्भाव और समृद्धि के संदेश का प्रतीक है।

विश्वास है कि उनके माध्यम से उत्तराखंड की यह अनूठी लोक परंपरा देश-दुनिया में और अधिक लोगों तक पहुंचेगी एवं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।

लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर आनंद महिंद्रा ने इंटरनेट प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि फूलदेई के बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था। यह उत्तराखंड के गांवों में मनाया जाने वाला एक सुंदर वसंत उत्सव है।

इस दिन बच्चे पहाड़ों से ताजे फूल इकट्ठा करते हैं और घर-घर जाकर लोगों के दरवाजों पर उन्हें रखते हैं।

ऐसा करते हुए वे घर के लिए आशीर्वाद स्वरूप एक पारंपरिक गीत गाते हैं। फूल देई, छम्मा देई, देणी द्वार, भर भकार… जिसका अर्थ है कि उस घर में सुख-समृद्धि और अन्न-धन की भरपूरता बनी रहे। इसके बदले में घर के लोग बच्चों को मिठाइयां या अन्य खाने की चीजें देते हैं।

महेंद्रा ने लिखा कि यह परंपरा उन्हें अमेरिका के हैलोवीन त्योहार की याद दिलाती है, जब बच्चे घर-घर जाकर ट्रिक आर ट्रीट कहते हैं, लेकिन यहां एक बहुत सुंदर अंतर दिखाई देता है।

अमेरिका में बच्चे शरारत की चेतावनी देते हुए कुछ मांगते हैं, जबकि उत्तराखंड के बच्चे पहले कुछ फूल देते हैं।

आज के समय में जब हम पर्यावरण के प्रति जागरूकता की बात करते हैं, तब प्रकृति और वसंत के स्वागत का यह सरल और सौम्य उत्सव सचमुच बहुत प्रेरणादायक लगता है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें