Department

Big Breaking:-देहरादून में टूटी सड़क और बदहाल सर्विस लेन पर फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों को दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून के मोहकमपुर, लोअर नत्थनपुर और लोअर नेहरूग्राम के निवासियों ने खराब सड़कों, टूटी सर्विस लेन और जल निकासी की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मोहकमपुर, लोअर नत्थनपुर और लोअर नेहरूग्राम क्षेत्र की बदहाल सड़क, टूटी सर्विस लेन और जल निकासी जैसी समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया।

जन कल्याण समिति मोहकमपुर के बैनर तले मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे जनप्रतिनिधि जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों को चेताया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह क्षेत्रवासी फ्लाईओवर के नीचे एकत्र हुए। बैठक के बाद शांतिपूर्ण रैली निकालते हुए डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और महापौर सौरभ थपलियाल के आवास तक पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर वर्षों से शिकायत की जा रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी आंखें मूंदे हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मोहकमपुर फ्लाईओवर बने करीब आठ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक सर्विस लेन का डामरीकरण नहीं हो पाया।

सीवर और पेयजल लाइन डालने के बाद सड़क की हालत और खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे, धूल और कीचड़ के कारण करीब 20 से 25 हजार लोगों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। मोहकमपुर मुख्य मार्ग पर पिछले तीन वर्षों से सीवर और पेयजल लाइन का कार्य अधूरा पड़ा है।

समिति अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने कहा कि अधिकांश क्षेत्रवासी सेवानिवृत्त सैनिक और शिक्षक हैं, जिन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। समिति सचिव राजीव खनसली ने कहा कि विधानसभा से सटे क्षेत्र की यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र गुसाईं ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता ने लोगों को जनप्रतिनिधि जागरण कार्यक्रम करने के लिए मजबूर किया है।

कार्यक्रम में ये क्षेत्रवासी रहे शामिल

  • स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर डा. राकेश डंगवाल
  • प्रतिमायन चौक कालोनी विकास समिति के नरेश चंद्र कुलाश्री
  • उन्नति विहार विकास समिति के सचिव रमेश चंद्र खंडूरी 
  • चंद्र शेखर चमोला
  • सुमेर सिंह नेगी
  • संजीव शर्मा खनसली
  • राम चंद्र सिंह रावत
  • भरत सिंह रावत
  • राजेश मधुकांत सिलोड़ी
  • दिनेश सिंह रावत
  • रमेश चन्द्र खुगशाल
  • बलबीर सिंह नेगी
  • विजय गुप्ता
  • सिद्धार्थ सती
  • बी डी सती
  • अशोक कुकरेती
  • सुमित्रा देवी
  • आभा देवी
  • लाजवंती बिंजोला
  • शोभा भंडारी
  • बीना रावत 
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top