Department

Big Breaking:-ऊधम सिंह नगर में अर्द्धसैनिक बल के जवान से हनी ट्रैप कर मांगे 10 लाख, महिला के खिलाफ FIR दर्ज

अर्द्धसैनिक बल के एक जवान को हनी ट्रैप में फंसाकर तेलंगाना की महिला ने 10 लाख रुपये मांगे। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। अर्द्धसैनिक बल के जवान से हनी ट्रैप कर 10 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तेलंगाना की महिला के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में खटीमा-नेपाल सीमा पर तैनात अर्द्धसैनिक बल के जवान लक्समणा परिगा ने कहा है कि मार्च 2025 को उसकी तेलंगाना की एक महिला से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई।

कुछ समय बाद महिला ने उसे उसकी पत्नी से तलाक लेने व उससे विवाह करने का दबाव बनाया। इस पर उसने महिला से बात करनी बंद कर दी, जिस पर महिला ने उसे वीडियो कालिंग के दौरान की रिकार्डिंग को वायरल करने की धमकी दी।

साथ ही ऐसा नहीं करने के एवज में 10 लाख की डिमांड की। इस पर उसने रुपये देने से मना कर महिला का नंबर ब्लाक कर दिया।

इसके बाद आरोपिता ने उसके विभाग में एक शिकायती पत्र भेजा, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि एक दिसंबर 2023 को तेलंगाना के वारंगन जिले में विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान आए जवान ने उसके साथ संबंध स्थापित किया है।

आरोपिता ने कुछ दिनों बाद इस बाबत उसके नाम एक विधिक नोटिस भी विभाग को भेजा, जबकि वह अपने विभागीय कार्य में कार्यरत था। जवान ने आरोप लगाया कि महिला उसे हनीट्रैप में फंसाकर दस लाख रुपये वसूलना चाहती है।

पहले नहीं की पुलिस ने कार्रवाई

उसने 12 दिसंबर 2025 को इसकी तहरीर पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर न्यायालय ने पुलिस को प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने तेलंगाना के जिला वारंगन पोच्चम्मा मैदान निवासी सैयद आसमा यासमीन के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

झनकइया थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गौरव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top