उत्तराखंड की अंजलि थापा की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बॉयफ्रेंड हिरासत में!
चमोली निवासी अंजलि थापा की मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फ्लैट की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंजलि करीब एक सप्ताह पहले अपने पति और बेटे को छोड़कर बॉयफ्रेंड अजय मुंडे (22) के साथ इंदौर आई थी। दोनों ने पीथमपुर में नौकरी करने की बात कहकर किराए पर कमरा लिया था।
बॉयफ्रेंड अजय के मुताबिक, घटना के समय दोनों शराब पी रहे थे और अंजलि बालकनी से नीचे गिर गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अजय को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।



