Big Breaking:-सीएम के आदेशों का असर एक और रिश्वतखोर फंसा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पशुलोक बैराज ऋषिकेश से जुड़े टेंडर मामले में रिश्वत लेते एक जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का कार्य करते हैं। उन्होंने पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला था, जिसके भुगतान के बदले जेई फैसल खान द्वारा अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी।


शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया।

ट्रैप टीम ने बुधवार 21 मई 2026 को आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। धामी सरकार के कार्यकाल में विजिलेंस और एसटीएफ की कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सरकार लगातार साफ संदेश दे रही है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें