Department

Big Breaking:-महंगाई की एक और नई किस्त, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, देने होंगे इतने रुपये

सरकारी तेल कंपनियां महीने के पहले दिन दाम संशोधित करती हैं. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं.

हैदराबाद: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 1 जून 2026 को गैस सिलेंडर के दामों को अपडेट कर दिया है. जानकारी के मुताबिक कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि (LPG Cylinder Price Hike) की है. बता दें, इन सिलेंडर के दाम करीब 42 रुपये तक बढ़ाए गए हैं. नए दाम आज से लागू हो गए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 42 रुपये बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई हैं. बात कोलकाता की करें तो यहां करीब 53.50 रुपये सिलेंडर महंगा हुआ है. अब से नए दाम 3255.50 रुपये हो गए हैं. कंपनियों ने 5 किग्रा. वाले छोटे गैस सिलेंडर के दामों को भी अपडेट किया है. इसकी कीमतें करीब 11 रुपये बढ़ाई गई हैं. अब से दिल्ली में इसके लिए करीब 821.50 रुपये चुकाने होंगे.

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से सभी चीजें महंगी हो जाएंगी. होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा में खाना-पीना भी महंगा होगा. आमजनता को इसके लिए तैयार रहना होगा. बात 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों की करें तो उसके दाम यथावत रखे गए हैं. उनके दामों मे बदलाव नहीं किया गया है.

एक महीने बाद अपडेट हुए दाम
बता दें, गैस कंपनियों ने एक महीने के अंदर दोबारा 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में फेरबदल किया है. इससे पहले पिछले महीने मई की पहली तारीख को नई कीमतें लागू की गई थीं. कंपनियों ने प्रति सिलेंडर 993 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी.

पिछले महीने लागू हुआ था नया नियम
बता दें, सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए नए नियमों को लागू किया था. नए नियम के मुताबिक डिलीवरी ऑथेटिकेशन कोड सिस्टम लागू कर दिया गया है. इसके तहत जब भी आपके घर सिलेंडर आएगा तब गैस सिलेंडर की डिलीवरी देने वाला शख्स रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओटीपी मांगेगा. ओटीपी बताने पर ही आपको डिलीवरी दी जाएगी. यह फैसला गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोकथाम लगाने के लिए लिया गया है.

साल की शुरुआत से चल रहा यह सिलसिला
बता दें, गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि का यह सिलसिला इस साल की शुरुआत से जारी है. पहले महीने जनवरी में 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1691.50 रुपये थी. फरवरी में कंपनियों में इसके दामों में 49 रुपये की बढ़ोत्तरी की. उसके बाद मार्च में 115 रुपये बढ़ाए गए. अप्रैल में 195.50 रुपये की वृद्धि हुई. वहीं, पिछले महीने मई में तो कंपनियों ने गजब कर डाला. एक साथ करीब 993 रुपये बढ़ा दिए.

महीनाकमर्शियल सिलेंडर के दामदामों में वृद्धि
जनवरी1691.50 रुपये111 रुपये
फरवरी1740.50 रुपये49 रुपये
मार्च1768.50 रुपये28 रुपये
अप्रैल2078.50 रुपये195.50 रुपये
मई3071.50 रुपये993 रुपये
जून3113.50 रुपये42 रुपये
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top