Department

Big Breaking:-ऋषिकेश में खराब मौसम ने रोकी राफ्टिंग, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर चार कंपनियों पर गिरी गाज

ऋषिकेश में खराब मौसम के कारण सुबह कुछ घंटों के लिए राफ्टिंग रोक दी गई, जो बाद में फिर से शुरू हुई। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर चार राफ्टिंग कंपनियों पर 15 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है।

 ऋषिकेश। वर्षा और अंधड़ के चलते प्रशासन ने रविवार सुबह से 11.30 बजे तक गंगा में राफ्टिंग के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाई। मौसम सामान्य होने पर राफ्टिंग का संचालन शुरू किया गया।

राफ्टिंग एवं साहसिक खेल अधिकारी (मुनिकीरेती) जसपाल चौहान ने बताया कि राफ्टिंग में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विभाग सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करा रहा है।

विभाग ने कई सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर चार राफ्टिंग कंपनी पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है।

इसमें पाया गया था कि राफ्टिंग कंपनी पर्यटकों को जीर्ण-क्षीर्ण लाइफ जैकेट, ओवरलोडिंग, हेलमेट में सुरक्षा मानकों का पालन न होने आदि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा था। कहा कि औचक निरीक्षक जारी रहेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top