उत्तराखण्ड

Big Breaking:-काफी स्वादिष्ट होता है उत्तराखंड की पहाड़ी ककड़ी से बनी बड़ी का साग और रायता, कीमत 50 रुपये किलो

दन्यां बाजार में पहाड़ी ककड़ी 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जिससे स्वादिष्ट बड़ी और रायता बनाया जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों के लोग भी इसे खरीदने आ रहे हैं, और महिलाएं घरों में धूप में बड़ी बनाने में व्यस्त हैं।

दन्यां। पहाड़ी ककड़ी इन दिनों बाजार में काफी महंगी बिक रही हैं। लोग बड़ियां और रायता बनाने के लिए इन ककड़ियों को खरीद रहे हैं।

भिगोई उड़द की दाल को पीस कर उसमें कद्दूकस की हुई ककड़ी को मिलाकर खूब फैंटने के बाद हाथ से छोटे -छोटे गोले बनाकर उन्हें धूप में सुखाने के लिए रख दिया जाता है। इस प्रकार अच्छी तरह से सूखने के बाद तैयार हो जाती हैं कुमाउंनी बड़ियां।

चावल के साथ बड़ी का सूप काफी स्वादिष्ट और गुणकारी माना जाता है। इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में गुनगुनी धूप में घरों के छतों पर महिलाएं ढेर सारी बड़ियां बनाने में जुटी हुई हैं।

पहाड़ ही नहीं मैदानी क्षेत्रों के लोग भी बड़ियां बनाने के लिए यहां से पहाड़ी ककड़ी खरीदकर ले जाते हैं। पहाड़ी ककड़ी का रायता भी काफी स्वादिष्ट होता है। दन्यां, पनुवानौला, बाड़ेछीना आदि कस्बों में इन दिनों बड़ियां बनाने के लिए पहाड़ी ककड़ी पचास रूपए किग्रा बिक रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top