Big Breaking:-बागेश्वर के बॉक्सर हिमांशु आयरलैंड में सीखेंगे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी के गुर, ट्रेनिंग लेंगे देश के 20 मुक्केबाज

भारतीय खेल प्राधिकरण ने बागेश्वर के बॉक्सर हिमांशु दानू को आयरलैंड में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चुना है। राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट हिमांशु, देश के 20 मुक्केबाजों के साथ एडेंडरी बॉक्सिंग क्लब में 27 जनवरी से 7 फरवरी तक प्रशिक्षण लेंगे।

यह अवसर उन्हें विदेशी कोचिंग और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराएगा, जिससे उनके खेल में और निखार आएगा। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बागेश्वर। भारतीय खेल प्राधिकरण ने बाक्सिंग अनुशासन में नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।जिसमें बघर गांव के बाक्सर हिमांशु दानू का भी चयन हुआ है। वह देश के 20 मुक्केबाजों, दो कोच तथा एक सपोर्ट स्टाफ के साथ आयरलैंड के एडेंडरी बाक्सिंग क्लब में प्रशिक्षण के लिए चले गए हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर बाक्सिंग संघ सहित खेल प्रेमियों में हर्ष है। कपकोट के सुदूरवर्ती गांव बघर निवासी हिमांशु दानू पुत्र प्रकाश दानू नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बाक्सर हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से उन्हें रोहतक में आयोजित एक माह के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने अपने भारवर्ग में देशभर के मुक्केबाजों को पछाड़ते हुए प्रभावी प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान हिमांशु ने अपने वजन वर्ग में लगातार जीत दर्ज कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया तथा अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। उकना चयन 27 जनवरी से सात फरवरी तक आयोजित आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय बाक्सिंग टीम के सदस्य के रूप में हुआ है। इस अंतरराष्ट्रीय अनुभव से उनके खेल में और निखार आएगा। विदेशी कोचिंग, आधुनिक तकनीकों तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अभ्यास करेंगे।

हिमांशु वर्तमान में कक्षा 11 के छात्र हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बघर, हाइस्कूल सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर तथा इंटरमीडिएट जीआइसी इंटर कालेज बागेश्वर से प्राप्त की है। हिमांशु ने अपने बाक्सिंग करियर की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय कोच सुंदर सिंह गढ़िया के मार्गदर्शन में की।

प्रशिक्षण में कोच मुकेश बेलवाल तथा सिकंदर पटेल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण का भी आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर उनके गांव, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के प्रधानाचार्यों, अध्यापकों, जिला क्रीड़ा अधिकारी तथा खेल विभाग ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें