Department

Big Breaking:-हज यात्रियों को राहत, अब स्वयं ऑनलाइन कर सकेंगे फ्लाइट बुकिंग, जानें कब तक रहेगी सुविधा

हज कमेटी ऑफ इंडिया हज यात्रियों को बड़ी राहत दी है। हज यात्री अब स्वयं ऑनलाइन कर फ्लाइट बुकिंग कर सकेंगे।

हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने हज यात्रा 2026 के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी घोषणा की है। अब हज पर जाने वाले यात्री अपनी फ्लाइट की बुकिंग स्वयं ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। यह सुविधा हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट एवं हज सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।

उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मो. आरिफ ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार यह सुविधा 29 जनवरी 2026 से अगले चार दिनों तक ही उपलब्ध रहेगी। इस दौरान इच्छुक हज यात्री अपनी सुविधा एवं सीटों की उपलब्धता के अनुसार उड़ान का चयन कर सकेंगे।

फ्लाइट बुकिंग पूरी तरह उड़ान क्षमता और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि एक बार फ्लाइट बुक हो जाने के बाद यात्रा की तिथि अथवा फ्लाइट में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नही किया जाएगा।

जो हज यात्री निर्धारित समय सीमा में स्वयं फ्लाइट बुकिंग नहीं कर पाते हैं या इस सुविधा का लाभ नहीं लेना चाहते उनकी फ्लाइट हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से स्वतः आवंटित कर दी जाएगी।

ईओ मो. आरिफ ने यह भी बताया कि शिया हज यात्री, बिना मेहरम महिला हज यात्री और महिला मेहरम श्रेणी के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों को स्वयं फ्लाइट बुकिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। इन सभी श्रेणियों के यात्रियों की फ्लाइट केवल हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की ओर से ही निर्धारित की जाएगी। हज कमेटी की इस पहल को हज यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top