Nainital

Big Breaking:-चौखुटिया में भालू का हमला, दो महिलाएं घायल; एक की हालत गंभीर

अल्मोड़ा के चौखुटिया में चौकोड़ी जंगल में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला किया, जिससे वे घायल हो गईं। गीता देवी गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि चंपा देवी को भी चोटें आई हैं।

दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया ले जाया गया, जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रशासन ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की है और क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।

अल्मोड़ा। चौखुटिया विकासखंड के चौकोड़ी जंगल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घास लेने गई दो महिलाओं पर जंगली भालू ने हमला कर दिया।

हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दूसरी को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) चौखुटिया पहुंचाया।

घायल महिलाओं की पहचान गीता देवी और चंपा देवी के रूप में हुई है। भालू के हमले में गीता देवी के चेहरे, सिर और गर्दन पर गहरे नाखूनों के निशान आए हैं। उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने करीब 10–12 टांके लगाए।

वहीं चंपा देवी के सिर और चेहरे पर पंजों के गंभीर निशान हैं, जिन पर 4–5 टांके लगाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अनिल कुमार, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, राजस्व निरीक्षक द्वाराहाट गोपाल दत्त जोशी एवं वन विभाग के एसडीओ काकुल पुंडीर सीएससी चौखुटिया तथा घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।

वन विभाग की ओर से पीड़ितों को त्वरित अंतरिम राहत प्रदान की गई। गंभीर रूप से घायल गीता देवी को 30 हजार तथा कम गंभीर घायल चंपा देवी को 20 हजार की आर्थिक सहायता मौके पर ही प्रदान की गई।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से जंगल क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की है, साथ ही वन विभाग द्वारा प्रभावित इलाके में निगरानी बढ़ाने की बात कही गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top