Big Breaking:-सावधान! साइबर ठगों ने बनाया फर्जी प्ले स्टोर, एप इंस्टाल करते ही खाता खाली

साइबर ठगों ने फर्जी प्ले स्टोर बनाकर लोगों को व्हाट्सएप/मैसेज के जरिए लिंक भेजकर निशाना बनाया है। इन लिंक्स पर क्लिक करने से हूबहू दिखने वाले नकली ऐप डाउनलोड हो जाते हैं, जिससे ठगों को मोबाइल का एक्सेस मिल जाता है।

हल्द्वानी। साइबर ठगों ने एंड्राइड फोन का फर्जी प्ले स्टोर विकसित कर लिया है। जो लोगों को व्हाट्एसप या टेक्सट मैसेज में फर्जी लिंक भेज रहे हैं। जिस पर लिंक में क्लिक करते ही प्ले स्टोर जैसा दिखने वाला हुबहु पेज खुल जाता है।

इसमें गेम्स, संगीत, वीडियो एडिटिंग, वीडियो कटर समेत डिजिटल लेने देने की सभी प्रकार की एप स्टोर की गई हैं। इन फर्जी एप को इंस्टाल करते ही साइबर ठगों के पास लिंक खोलने वाले का मोबाइल एक्सिस हो जाता है। इसके बाद वह लोगों के खाता खाली कर रहे हैं।

नैनीताल पुलिस इन दिनों लोगों को संदिग्ध लिंक में क्लिक न करने, एपीके फाइल डाउनलोड न करने आदि पर साइबर जागरूकता अभियान चला रही है। हल्द्वानी में इस तरह के केस आने के बाद स्कूलों में भी साइबर सेल की टीम ने जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया है। वहीं इंटरनेट मीडिया में भी पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

साइबर एक्सपर्ट एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।लिंक में क्लिक करते ही साइबर ठग मोबाइल का एक्सेस अपने पास ले लेते हैं। जिसके बाद वह डिजिटिल लेनदेन वाली एप से दूसरे खातों में रुपये ट्रांसफर कर लेते हैं।

केस-1: फर्जी लिंक से डाउनलोड की बैंक की पैमेंट एप, दो लाख रुपये गायब

कमलुवागांजा निवासी एक व्यक्ति ने प्ले स्टोर से बैंक की पैमेंट एप डाउनलोड करना चाहिए। लेकिन वह डाउनलोड नहीं हुई। तभी उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक आया जिसमें एप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करने को कहा। जिसपर युवक ने लिंक में क्लिक करके हुबहु दिखने वाली बैंक एप डाउनलोड कर इंस्टाल कर ली। कुछ देर बाद ही उसके बैंक खाते से दो लाख रुपये निकल गए।

केस-2: फर्जी लिंक से डाउनलोड किया गेम, युवक के खाते से 20 हजार गायब

हल्द्वानी निवासी एक युवक ने गेम का क्रेक वर्जन डाउनलोड करने के लिए गूगल में वेबसाइट सर्ज की। जिसपर वेबसाइट में दिए गए लिंक पर उसने क्लिक किया। गेम का क्रेक वर्जन डाउनलोड करने के बाद उससे कुछ निजी जानकारी मांगी गई। जानकारी डालते ही उसके मोबाइल का एक्सेस साइबर ठगों के पास आ गया, जिसके बाद उसके खाते से 20 हजार रुपये कट गए।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें