Department

Big Breaking:-अग्निवीर भर्ती 2027: आनलाइन देना होगा अविवाहित प्रमाण पत्र, आवेदन यह है अंतिम तिथि

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर चयन के लिए युवाओं को अब ऑनलाइन अविवाहित प्रमाण पत्र जमा करना होगा। 2027 की भर्ती के लिए आवेदन 1 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे।

लैंसडौन (पौड़ी)। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के चयन परीक्षण के लिए युवाओं को 2027 में होने वाली भर्ती के लिए अविवाहित प्रमाण पत्र आनलाइन देने होंगे, आवेदन एक अप्रैल तक होगा। जबकि सीईई परीक्षा एक से पंद्रह जून तक निर्धारित की गई है।

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार जोनल भर्ती कार्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार अब अग्निवीर भर्ती के इच्छुक युवाओं को अविवाहित होने का प्रमाण पत्र आनलाइन जमा करना होगा।

हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के जिलों के अधिवासों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की बात सेना भर्ती कार्यालय ने कही।

आनलाइन पंजीकरण एक अप्रैल 2026 तक होगा। जबकि सीईई आनलाइन परीक्षा एक जून से 15 जून 2026 तक होगी।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण और भर्ती अधिसूचना www.joinindianarmy.com वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की परेशानी के युवा सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top