Department

Big Breaking:-उत्तराखंड STF का बड़ा पर्दाफाश: निवेश एप के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़े निवेश ऐप धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठित निवेश फर्म बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

मामले में एक आरोपित को अंबाला से गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश कर आगे की विवेचना की जा रही है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी शिकायतकर्ता से वाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर ठगों ने स्वयं को एएसके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स लिमिटेड का वित्तीय सलाहकार बताया।

साथ ही वीआइपी ग्रुप में जोड़ा और लिंक के जरिए “ASKICPRO” नामक ऐप डाउनलोड कराकर स्टॉक मार्केट निवेश के नाम पर विभिन्न खातों में धन जमा कराया। इस प्रकार पीड़ित से कुल एक करोड़ 17 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई।

जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल डेटा के विश्लेषण के आधार पर आरोपी बलजीत सिंह निवासी अंबाला हरियाणा की पहचान की गई, जिसे वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खातों में कम समय में लाखों रुपये का लेन-देन हुआ और उसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार ठग निवेशकों को फर्जी ट्रेडिंग डैशबोर्ड दिखाकर अधिक लाभ का लालच देते थे और रकम निकालने पर भारी कमीशन की मांग कर धोखाधड़ी का खुलासा होता था।

एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट या निवेश के नाम पर आने वाले वाट्सएप मैसेज, फर्जी ऐप, हाई रिटर्न के झांसे और संदिग्ध कॉल से सतर्क रहें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की शिकायत तुरंत हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराएं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top