Department

Big Breaking:-ऋषिकेश बैराज क्षेत्र में शव बरामद — SDRF की त्वरित कार्यवाही

ऋषिकेश बैराज क्षेत्र में शव बरामद — SDRF की त्वरित कार्यवाही

आज दिनांक 26/02/26 को ऋषिकेश कंट्रोल चौकी प्रभारी, एम्स द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश बैराज क्षेत्र में नदी के बीच एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए नदी के बीच स्थित टापू से लापता व्यक्ति का शव सकुशल बरामद किया गया। तत्पश्चात शव को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


मृतक की पहचान आदर्श मोहन, निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top