Department

Big Breaking:-देहरादून के प्रेमनगर में LPG दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई: 16 सिलिंडर जब्त, अवैध रिफिलिंग पर FIR

देहरादून के प्रेमनगर में आपूर्ति विभाग ने एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए छापेमारी की। इस दौरान दुकानों, ढाबों और रेस्टोरेंट से 16 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए।

देहरादून। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक एलपीजी के दुरुप्रयोग रोकने के लिए आपूर्ति विभाग ने छापेमारी की। प्रेमनगर क्षेत्र में दुकानों, ढाबों और रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर 16 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।

वहीं, अवैध रिफिलिंग करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई।

उधर, जिले में सोमवार को 16,786 घरेलू व 1,193 व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की गई।

सोमवार को भी आपूर्ति विभाग की टीम की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र में दुकानों, ढाबों व रेस्टोरेंट में उपयोग में लाए जा रहे 14 घरेलू व 2 छोटे सिलिंडर जब्त किए।

वहीं, अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करने पर प्रेमनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई।

जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि एलपीजी के घरेलू 27,235 और व्यावसायिक 2,532 सिलिंडर का स्टाक उपलब्ध है। दोनों तरह के सिलिंडरों की आपूर्ति को निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

डीएम के निर्देश पर क्यूआरटी सक्रिय है और अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम को प्राप्त 27 शिकायतों पर कार्रवाई गतिमान है।

कहा, उपभोक्ता गैस से संबंधित परेशानी के लिए 1077, 0135-2626066, 2726066 और वाट्सएप नंबर 7534826066 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top