उत्तराखण्ड

Big Breaking:-दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, मिठाइयों के नमूने फेल

दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच तेज कर दी है। निरीक्षण के दौरान 78 नमूनों में से 13 मानक के अनुरूप नहीं पाए गए, जिसके बाद कई दुकानों को नोटिस जारी किए गए और खराब मिठाई हटवाई गई।

हरिद्वार। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है। उपायुक्त लैब बीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और योगेंद्र पांडेय की टीम ने सुल्तानपुर और लक्सर की मिठाई निर्माण इकाइयों और दुकानों का निरीक्षण किया। मौके पर जांच के लिए मिठाइयों के सात नमूने लिए गए।

लक्सर के आजाद स्वीट्स और खाटू श्याम स्वीट्स के निर्माण कक्षों में गंदगी तथा खुली मिठाइयों पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि नहीं लिखे होने पर नोटिस जारी किए गए। लक्ष्मी स्वीट्स को भी आवश्यक तिथियां अंकित नहीं होने पर नोटिस दिया गया।

सुल्तानपुर की इकाई को डिब्बों और ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि, निर्माता का नाम पता और फूड लाइसेंस नंबर लिखने के बाद ही सप्लाई और बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

मोबाइल प्रयोगशाला ने मिठाइयों, मसालों, तेल, दूध और दुग्ध उत्पादों समेत 78 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की। इनमें 13 के नमूने मानकों के अनुरूप नहीं मिले और संबंधित खाद्य पदार्थ हटवाए गए। खाटू श्याम स्वीट्स से करीब 05 किलोग्राम खराब मिठाई भी हटवायी गयी।

मिठाइयों पर निर्माण और यूज बाइ डेट नहीं होने पर नोटिस

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा की टीम ने नगर निगम क्षेत्र में निरीक्षण किया। कनखल के खन्ना स्वीट हाउस से चांदी के वर्क का नमूना लिया गया। मिठाइयों पर निर्माण और यूज बाइ डेट नहीं होने पर तीन दिन में जवाब देने का नोटिस दिया गया।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर चालानी कार्रवाई होगी। शर्मा दुग्ध भंडार से खोया और बृजवासी स्वीट्स से छेना का नमूना लिया गया। विभाग की टीमों ने कुल 10 विधिक नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अभियान जारी रहेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top