Department

Big Breaking:-हल्द्वानी के टांडा जंगल में हाथी से टकराई बाइक, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी के टांडा जंगल में एक दुखद सड़क हादसा हुआ। दोपहिया वाहन पर सवार शकील और जाफर नामक दो भाई हाथी से टकरा गए। इस दुर्घटना में शकील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाफर ने बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

हल्द्वानी। टांडा जंगल में हाथी से दोपहिया वाहन टकरा गया। इससे दोपहिया वाहन सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। जिसमें रिश्ते के एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई को उपचार के लिए बरेली ले जाया जा रहा था। जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रविवार को मोर्चरी में दोनों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई गतिमान है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से शाहजहांपुर कटरा व वर्तमान में बनभूलपुरा के गफूर बस्ती निवासी 26 वर्षीय शकील व 28 वर्षीय जाफर शनिवार की शाम हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बेलबाबा से थोड़ी सी आगे टांडा रोड स्थित हाथी कारिडोर में उनके दो पहिया वाहन के आगे हाथी आ गया। जिससे उनकी मोपट अनियंत्रित हो गई। और मोपेट चालक शकील के सिर में जोरदार चोट लग गई।

लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी

साथ ही पीछे बैठे जाफर भी सड़क हादसे में घायल हो गया। सड़क हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जिसमें एक सूचना हाथी से टकराकर घायल होने व दूसरी सूचना सड़क पर एक्सीडेंट होने की थी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।

26 वर्षीय शकील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि जाफर को हायर सेंटर के लिए भेजा। जिसपर बरेली ले जाते वक्त रास्ते में जाफर की मृत्यु हो गई। स्वजन उसे लेकर वापस डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद चिकित्सकों ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे आसपास के लोगों ने बताया की दोनों रिश्ते के भाई हैं। जो हल्द्वानी में रहकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी व कपड़ों की फेरी करते थे। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद शाहजहांपुर ले जाया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top