Nainital

Big Breaking:-दस साल तक बिना कनेक्शन के आता रहा बिल? यूपीसीएल की लापरवाही आई सामने; ऐसे हुआ खुलासा

नैनीताल जिले में एक उपभोक्ता ने दस साल पहले बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से कटवा लिया था, लेकिन यूपीसीएल ने अपने रिकॉर्ड में इसे बंद नहीं किया। इस कारण उपभोक्ता को वह भुगतान करना पड़ रहा था।

नैनीताल जिले में उत्तराखंड पॉवर काॅरपोरेशन की लापरवाही का मामला सामने आया है। 10 साल पहले कटवाए बिजली कनेक्शन का बिल जारी होता रहा और राजस्व विभाग से आरसी जारी होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में प्रकरण की शिकायत करने के बाद उपभोक्ता को राहत मिली है।

सिडकुल रुद्रपुर में कार्यरत विमल चंद्र लोहनी का नैनीताल जिले के तहसील धारी में पैतृक गांव है। ढोली गांव में उनका बिजली कनेक्शन जुड़ा हुआ था। उन्होंने आठ अगस्त 2016 को यूपीसीएल से कनेक्शन को स्थायी रूप से बंद करने का अनुरोध किया था।

देयकों का भुगतान कर सभी औपचारिकता पूरी कर दी थी लेकिन यूपीसीएल की लापरवाही का आलम यह रहा कि कनेक्शन कागजों में चलता रहा और बिल जनरेट होता रहा।

बिल बकाया होने पर आरसी काट दी गई। इस संबंध में बीती 14 नवंबर को तहसील धारी से विमल को अवगत कराया कि बिजली बिल का 8500 रुपये और इसका 10 प्रतिशत तहसील में जमा किया जाना है।

इस पर विमल हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत काठगोदाम हाइडिल परिसर स्थित विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में की।

नौ दिसंबर को मंच के सदस्य (न्यायिक) विष्णु प्रसाद डोभाल, तकनीकी सदस्य तिलकराज भाटिया व उपभोक्ता सदस्य हिमांशु बहुगुणा ने उपभोक्ता के हित में फैसला सुनाते हुए यूपीसीएल भीमताल को निर्देशित किया। इसके बाद यूपीसीएल ने बिल को खारिज कर दिया।



Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top