Department

Big Breaking:-बिन्दुखत्ता निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से जहां क्षेत्र में हड़कंप… पिता ने की बेटी की मौत पर हत्या की आशंका

लालकुआं। गांधीनगर बिन्दुखत्ता निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं बेटी की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की है।


हल्दूचौड़ जग्गी डी क्लास निवासी दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि उन्हें आज प्रातः लगभग 11:30 बजे बेटी के ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी को चक्कर आया और वह गिर गई, जिसे वह रुद्रपुर के एक अस्पताल में ले गए हैं, वह अस्पताल पहुंच जाएं,

इसके बाद जैसे ही वह रुद्रपुर के अस्पताल में पहुंचे तो उनकी बेटी का शव मोर्चरी में रखा हुआ था, उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उनकी बेटी सीमा का विवाह गांधीनगर निवासी रमेश कुनियाल के साथ हुआ था, उनकी बेटी के दो बच्चे हैं,

जिसमें पुत्र और पुत्री शामिल है। उन्होंने बताया कि 4 वर्ष पूर्व घरेलू विवाद होने के चलते उनकी बेटी ने ससुरालयों की शिकायत पुलिस में की थी, जहां बाद में राजीनामा हो गया।


उन्होंने बताया कि उनके दामाद होटल लाइन में बाहर काम करते थे, जो कि 2 दिन पूर्व ही घर लौटे हैं, उनका कहना है कि उन्हें बेटी के आकस्मिक निधन पर संदेह है,

क्योंकि चक्कर आकर गिरने के चलते किसी की मौत नहीं हो सकती है। उन्होंने ससुरालयों पर बेटी की हत्या का शक जाहिर किया। उन्होंने बताया कि बिटिया के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top